देवरिया। टी 20 वर्ल्डकप में भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया। बारिश की वजह से देर से शुरु हुए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खासा निराश किया और 19 ओवर में मात्र 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 120 रन का छोटा लक्ष्य पाने मैदान पर उतरी पाकिस्तान ने शुरुआत तो दमदार की लेकिन आखिरी ओवरों में मैच पूरी तरह से पलट गया और भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की।


सिर्फ 3 भारतीय बल्लेबाजों ने पार किया दस का आंकड़ा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आज पाक गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। विराट कोहली 4 रनों पर और रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अक्षर पटेल ने 20 रन, ऋषभ पंत ने 42 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव ने 7 रन, शिवम दुबे ने 3 रन, हार्दिक पंड्या ने 7 रन और अर्शदीप सिंह ने 9 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह और हारिश राउफ ने 3-3 विकेट लिए, मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट और शाहीन आफरीदी ने 1 विकेट लिया।


आखिरी 2 ओवर में टीम इंडिया ने पलटी बाजी
120 रनो के छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बनाए। बुमराह ने बाबर आजम के रूप में पाक का पहला विकेट लिया। जल्दी गिरा लेकिन उसके बाद मोहम्मद रिजवान और उस्मान खान की जोड़ी टिकी रही। उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना जादू चलाया और एक-एक कर सभी बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया। 20 ओवर में पाकिस्तान की टीम 113 रन ही बना सकी। मोहम्मद रिजवान ने 31 रन, इमाद वसीम ने 15 रन, बाबर आजम, उस्मान खान और फखर जमां ने 13-13 रन बनाए। नसीम शाह 10 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय गेंदबाजों में बुमराह ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। वहीं हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट और अर्शदीप और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।