देवरिया। दुबई में खेले जा रहे एशिया कप (asia cup) में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी  करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। हालांकी मैच में भारत की तरफ से कई कैच छोड़े जिससे भारतीय फैंस काफी निराश हुए। लेकिन भारत की सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दी और 105 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को एक मजबूत  शुरुआत दी। भारत ने मैच में (asia cup) 18.5 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 174 रन बनाए।

अभिषेक-शुभमन की जोड़ी ने किया कमाल

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त खेल दिखाया और 105 रनों की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में ही अपना अर्ध शतक पूरा किया लेकिन शुभमन गिल हाफ सेंचुरी से चूक गए और 47 रन बनाकर फहीम अशरफ की गेंद पर बोल्ड हो गए। तीसरे नंबर पर उतरे कैप्टन सूर्य कुमार यादव के जीरो पर आउट होने से भारतीय फैंस काफी निराश हुए उनका विकेट फहीम अशरफ ने लिया।

अब कमान अभिषेक और तिलक वर्मा के हाथ में थी। अभिषेक 74 रन बनाकर आउट हुए जिसके बाद संजू सैमसन मैदान पर उतरे। संजू 17 गेंदों पर 13 बनाकर हरिस राऊफ की बॉल पर बोल्ड हो गए। इनके बाद क्रीज पर आए हार्दिक पंड्या 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं तिलक वर्मा 19 बालों में 30 रन बनाकर नॉट आउट रहे। तिलक वर्मा ने ही आखिर में चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।  

अभिषेक शर्मा रहे मैच के हीरो

भारत पाकिस्तान मैच के असली हीरो अभिषेक शर्मा रहे शुरुआत से ही उन्होंने आक्रमक पारी खेली और गिल के साथ 105 रनों की साझेदारी कर पाक टीम पर अच्छा खासा दबाव बनाया। इस सलामी जोड़ी ने शुरुआती ओवर्स में ही भारत की जीत पक्की कर दी थी। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर 6 चौके 5  छक्के लगाए और 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अभिषेक शर्मा का विकेट अबरार अहमद ने लिया।

पाक ने दिया था 172 का लक्ष्य

पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने ओपनिंग की। पहला विकेट हार्दिक पंड्या ने लिया। खफर जमा 15 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। पाकिस्तान का दूसरा विकेट अयुभ के रूप मे गिरा शिवम दुबे ने उन्हें 21 रनों पर कैच आउट कराया, फरहान और अयुब के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई जिसकी मदद से पाकिस्तान एक मजबूत स्कोर तक पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा था। हुसैन तलत 10 रन बनाकर आउट हुए, कुलदीप यादव ने हुसैन का विकेट लिया।

साहिबजाद फरहान ने 58 रन बनाए उन्हें शिवम दुबे ने कैच आउट किया। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। मोहम्मद नवाज 21 रन बनाकर आउट हुए। नवाज दो रन लेने की कोशिश में थे और क्रिज तक नहीं पहुंचे पाए इससे पहले ही सूर्य कुमार यादव ने स्टंप पर गेंद थ्रो तक उन्हें रन आउट कर दिया। इस तरह पाकिस्तान ने 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 171 रनों की पारी खेली।

पिक्चर सौजन्य- BCCI एक्स हैंडल