देवरिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज भारत की जीत के साथ हुआ। सीरीज का पहला मैच गुरुवार को विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत की टी-20 ब्रिगेड ने टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2 विकेट से हरा दिया। वर्ल्डकप में हुई ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्य कुमार यादव कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने खेली 80 रनों की पारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को 209 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे कप्तान सूर्य कुमार यादव की 80 और ईशान किशन की 58 रनों की पारी के दम पर हासिल किया गया। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा। वहीं, ईशान किशन ने 58 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह के बल्ले से 22 रन निकले। मैच आखिर में काफी रोमांचक हो गया था। भारत को जीत के लिए 1 बॉल पर एक रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रिंकू सिंह थे। उन्होंने आखिरी बॉल पर सिक्सर लगाकर भारत को जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोस इंग्लिश ने बनाए 110 रन
मैच में भारत ने टॉस जीता था और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज स्मिथ ने 52 रनों की पारी खेली, वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने 110 रनों की पारी खेली। जिसने ऑस्ट्रेलिया को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। टीम डेविट ने 19 रन, मेथ्यू शॉर्ट ने 13 रन, स्टॉयनिस ने 7 रन बनाए। भारत का अगला मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।