देवरिया। 1 मार्च 2025 से तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 6 रुपये का इजाफा किया गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के पिछले पांच सालों में बढ़े दाम को देखा जाए तो इसी साल यानी मार्च 2025 में सबसे कम दाम बढ़े हैं।
अब क्या होंगे नए दाम?
इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी के नए दाम जारी किए हैं। जिसके अनुसार, दिल्ली में 1 मार्च 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1803 रुपये हो चुके हैं। फरवरी में दाम 1797 रुपये थे वहीं जनवरी में ये कीमत 1084 रुपये थी। कोलकाता में ये कीमत 1913 रुपये और मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1755.50 रुपये हो चुके हैं।
एलपीजी के दाम में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी
आपको बता दें बढ़ी कीमतें केवल कमर्शियल LPG सिलेंडर्स के लिए हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 अगस्त के रेट से ही उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। 1 मार्च 2025 को भी इसकी कीमत 803 रुपये ही है। कोलकाता में 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये है।