देवरिया। गरीबों के इलाज के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना चला रही है। इस योजन के तहत गरीबों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होता है। लेकिन जिनके पास किसी भी कारण से यह कार्ड नहीं हैं उन्हें अस्पाल का लंबा बिल चुकाना पड़ता है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होगा क्योंकी यूपी सरकार ने गरीबों का मुफ्त इलाज करने का ऐलान किया है।
सीएम योगी ने दिया आदेश
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में मुफ्त इलाज का वादा किया। कार्यक्रम में लोग बीमारियों का इलाज कराने के लिए सहायता मांगने आए थे। सीएम योगी ने कहा कि बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं उनके इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। सीएम ने ऑफिसर्स को निर्देश दिया कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें इलाज के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए।
सभी के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश
जनता दर्शन कार्यक्रम में कई ऐसे लोग आए जन्हें इलाज के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है लेकिन उनके पास ना तो पैसे है ना आयुष्मान कार्ड। इस समस्या को देखते हुए तत्काल सहायता के लिए तो सीएम योगी ने इलाज का इस्टीमेट बनवाने का आदेश दिया। लेकिन उन्होंने अधिकारियो को सभी के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाने के निर्देश भी दिए हैं।