देवरिया। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने लोकसभा में अपना संबोधन दिया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा बजट के पहले होने वाली हलुआ सेरेमनी पर कसे गए तंज का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि- “हलवा सेरेमनी वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए भावनात्मक मामला है और इसकी आलोचना उनका ‘अपमान करना’ है।” राहुल गांधी ने कहा था कि ‘इस सरकार में 2-3 प्रतिशत लोग ही हलवा तैयार कर रहे हैं। उतने ही लोग हलवा खा रहे हैं तथा शेष भारत को यह नहीं मिल रहा है।’


यह कर्मचारियों का अपमान: सीतारमण
सोमवार को राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान हलुआ सेरेमनी को लेकर बात कही थी। जिसका जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कृ- ‘‘हलवा सेरेमनी उस समय से चल रहा है जब से वित्त मंत्रालय का प्रीटिंग प्रेस मिंटो रोड में हुआ करता था। हमारे देश में कोई भी अच्छा काम करने से पहले मुंह मीठा करने की परंपरा है। इसकी आलोचना करना बजट की तैयारियों से जुड़े कमर्मचारियों का मजाक उड़ाना और उनका अपमान करना है।’’


पिता और बेटे के निधन के बाद भी बाहर नहीं गए कर्मचारी
वित्त मंत्री ने आगे कहा- ‘‘हलवा सेरेमनी के बाद इससे जुड़े कर्मचारी बजट जारी नहीं होने तक बाहर नहीं आते हैं। पहले उन्हें 9 दिन और 8 रात अलग-थलग गुजारनी पड़ती थीं, लेकिन अब उन्हें 5 रात और 4 दिन सबसे दूर रहना होता है। वे बजट के बाद ही बाहर आ पाते हैं। बजट की गोपनीयता के लिए ऐसा करना जरूरी होता है।’’ उन्होंने बताया- ‘‘डिप्टी मैनेजर कुलदीप शर्मा पिता के निधन के बावजूद बजट तैयारियों में शामिल हुए और बाहर नहीं निकले। इसी तरह सुभाष अपने बेटे का निधन होने के बाद भी बाहर नहीं आए। राहुल गांधी का बयान ऐसे कर्मचारियों का अपमान है।’’

बजट पेश होने तक परिवार से अलग रहते हैं कर्मचारी

आपको बता दें देश का बजट बेहद ही संवेदनशील और गोपनीय तरह से तैयार किया जाता है। जब तक बजट तैयार किया जाता है तब क वित्त मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी दुनियां के संपर्क में नहीं रहते हैं यहां तक वो अपने परिवार से भी संपर्क नहीं कर सकते हैं। सभी अधिकारी कर्मचारी बजट पेश होने तक नॉर्थ ब्लॉक यानी की वित्त मंत्रालय के दफ्तर के बेसमेंट में ही रहते हैं। हलवा सेरेमनी बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का आखिरी चरण माना जाता है। बजट को अंतिम रूप देने के बाद सभी अधिकारी कर्मचारी और देश के वित्त मंत्री हलुआ खाते हैं।