देवरिया। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत देश के छह राज्यों में दाना तूफान के कारण अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी इस तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। गुरुवार शाम साइक्लोन के यूपी में प्रवेश करते ही कई जिलों में हल्की बारिश शुरु हुई। शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान के कारण यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।


मौसम विभाग ने क्या कहा?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 25 अक्टूबर को दाना तूफान का असर यूपी के दक्षिण-पूर्वी जिलों में दिखने के बाद 26 और 27 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद 28 अक्टूबर से कुछ जिलों में फिर हल्की बारिश होने की संभावना है। ये मौसम दिवाली तक इसी तरह चल सकता है। हालांकी उत्तर प्रदेश में तूफान कहीं भी भारी बारिश का कारण नहीं बनेगा।

नमी युक्त हवाओं का रहेगा असर
मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसारदाना तूफान के कारण यूपी के पूर्वी हिस्सों में नमी युक्त हवाएं चलेगी। इन हवाओं की वजह से कई जिलों में तापमान में 1-2 डिग्री की कमी आ सकती है। दिन का तापमान में भी कुछ कमी आने के आसार हैं।