देवरिया। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया है। रविवार को कोलकाता कै इडन गार्डन में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रिका की टीम 27.1 ओवर ही खेल सकी और 83 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस वर्ल्डकप में ये भारत की लगातार आठवीं जीत है।

बर्थडे ब्वॉय कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
5 नवंबर विराट कोहली का जन्मदिन भी था। इस मौके पर फैंस को उनसे उम्मीद थी की वो शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, कोहली फैंस की उम्मीदों पर सही उतरे और सेंचुरी बनाकर फैंस को बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट दिया। अपने 35वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 49वां वनडे शतक पूरा किया इसके साथ ही वो जन्मदिन पर शतक बनाने वाले तीन भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं, साथ ही सचिन के 49 वनडे इंटरनेशनल शतकों के रिकॉर्ड से भी आगे निकल गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने यह रिकॉर्ड 452 पारियों में बनाया था जबकी कोहली ने 278वीं पारी में ही अपना 49 शतक पूरा कर लिया है।
भारतीय टीम की पारी
पहली बैटिंग करने उतरे भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। ओपनिंग बल्लेबाजों में कप्तान रोहित शर्मा 40 रन बनाकर आउट हो गए और शुभमन गिल ने 23 रन बनाए। विराट कोहली ने धुआंदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया और पिछले दो मैचों में शतक ना बना पाने की कसर भी पूरी की। इंडियन टीम से श्रेयस अय्यर ने 77 रन, केएल राहुल 8, सूर्य कुमार यादव ने 22 रन और रविंद्र जडेजा ने 29 रनों की पारी खेली।

नहीं टिक पाए साउथ अफ्रिका के बल्लेबाज
साउथ अफ्रिका की टीम शुरुआत से ही क्रिज पर नहीं टिक पाई। सिराज ने दूसरे ओवर में साउथ अफ्रीका को डिकॉक के रूप में पहला झटका दिया, उसके बाद टीम उबर नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। कप्तान टेम्बा बावुमा भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। डुसैन ने 13 रन, डेविड मीलर ने 11 रन, मार्को ने 14 रन बनाए इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 10 के आंकड़े को पैर नहीं कर पाया। रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए वहीं शमी और कुलदीप को दो-दो विकेट मिले। युजवेंद्र चहल के बाद रवींद्र जडेजा दूसरे भारतीय स्पिनर बने, जिन्होंने वर्ल्ड कप में पांच विकेट लिए है।
फोटो सौजन्य- एक्स