देवरिया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छा खेल दिखाया और 50 ओवर में 273 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने सभी 10 विकेट भी खो दिए थे।
शतक से चूके कोहली
इस बार भी मैच आखिरी समय में बांग्लादेश के साथ हुए मुकाबले की तरह ही रोमांचक हो गया था। भारत की जीत तो तय थी लेकिन सबकी निगाहें विराट कोहली के शतक पर टिकी हुई थीं। क्रीज पर कोहली और रविंद्र जडेजा मौजूद थे। विराट धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन सिक्स के लिए मारी गई बॉल सीधे फिल्डर के हाथों आ गई और विराट अपने शतक से चूक गए और 95 रनों पर आउट हो गए। अगर कोहली का शतक पूरा हो जाता तो वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते।
टीम इंडिया के लिए विराट ने 95 रन, रोहित शर्मा ने 46, श्रेयस अय्यर ने 33, राहुल ने 27, शुभमन गिल ने 26 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।
न्यूजीलैंड ने लास्ट गेंद पर खोया अपना आखिरी विकेट
न्यूजीलैंड की टीम से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 130 रनों की पारी खेली, रचिन रविंद्र ने 75, ग्लेन फिलिप्स ने 23 और विल यंग ने 17 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन तक भी नहीं पहुंच पाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।
स्कोर बोर्ड पर नंबर वन पर भारत
इस मैच के बाद न्यूजीलैंड को पछाड़ते हुए भारत स्कोर बोर्ड पर नंबर वन पर आ गया है। वहीं अब तक अजेय रही न्यूजीलैंड की टीम को इंडिया से पहली हार का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया के 10 के साथ पहले स्थान पर और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर सरक गया है। भारत अपना अगला मैच 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ खेलेगी।