देवरिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को घोषणा की, कि वक्फ बिल को लेकर बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि (waqf amendment bill 224)वक्फ विधेयक 2024 जल्द ही संसद में पारित किया जाएगा। यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन, संरक्षण और दुरुपयोग से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित करेगा। शाह ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।( waqf board)

प्रबंधन में आएगी पारदर्शिता: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि- “सरकार वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका मानना है कि इस विधेयक के पारित होने से वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी और उनके प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी। यह विधेयक आने वाले दिनों में संसद में चर्चा के लिए पेश किया जाएगा”।( waqf board)

जल्द होगी इस मुद्दे पर बैठक

इससे पहले, लोकसभा सचिवालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 (waqf amendment bill 224) पर विचार करने के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति की बैठक की जानकारी दी गई। यह बैठक 18, 19 और 20 सितंबर को नई दिल्ली के संसदीय सौध में आयोजित की जाएगी।