देवरिया।उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट वाले जिलों में तेज आंधी तूफान की संभावना जताई गई है। वहीं कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इन इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 13 सितंबर से मानसून की सक्रियता कम होने लगेगी।

इन इलाकों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी, हरदोई और सीतापुर में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट औरबिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। लखनऊ की बात करें तो वहां रविवार की पूरी रात बारिश होती रही। जिले में इस बार अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है।