Thermometer, blue sky with clouds, bright sun. The heat. Hot summer day.

देवरिया। देश के कई राज्यों में पारा चढ़ने लगा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर नजर आने लगा है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम के राज्यों में अगले कुछ दिनों में ही लू की स्थिति आ सकती है। वहीं IMD के रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्सों में लगातार चार से पांच दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी।


कुछ राज्यों में 5 डिग्री पहुंचाय पारा
इस बार मार्च में कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हुई थी, जिसके चलते मार्च में पड़ने वाली गर्मी से कुछ हद तक राहत थी। लेकिन अप्रैल आते ही तपती गर्मी शुरू हो गई है। कई राज्यों में तो पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बिहार, बंगाल और आंध्र प्रदेश में गर्मी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और सिक्किम में हीट वेव की आशंका जताई है। गर्मी की वजह से कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज भी बंद कराने पड़ रहे हैं।


हीट वेव क्या होती है
हीट वेव रुकी हुई हवाओं के कारण बनती है, अगर मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाए तो उच्च दबाव वाली हवा को रुकी हुई हवा नीचे की तरफ ले जाती है, जिससे नीचे की हवा आगे बढ़ने से रुक जाती है और एक ही जगह में होने के कारण गर्म होने लगती है।

IMD के मुताबिक ये हैं भारत के सबसे गर्म शहर

शहरराज्यतापमान
बारीपदाओडिशा44.2
बांकुरापं. बंगाल43.7
चंद्रपुरमहाराष्ट्र43.2
श्रीनिकेतनपं. बंगाल43.2
ब्रम्हापुरीमहाराष्ट्र43.1
अकोलामहाराष्ट्र42.8
अमरावतीमहाराष्ट्र42
गोंदियामहाराष्ट्र42
दमदमपं. बंगाल41.6
कोलकाताबंगाल40