देवरिया। हरियाणा में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए जीत की हैट्रिक मार दी है। विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। नतीजों से साफ है हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्वि में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को साफ तौर पर बढ़त नजर आ रही थी। लेकिन पासा ऐसा पलटा की काउंटिंग पूरी होन से पहले ही साफ हो चुका था कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है।
52 साल बाद किसी पार्टी ने मारी हैट्रिक
हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। नतीजों से पहले जारी एग्जिट पोल में जिस तरह से कांग्रेस की सरकार बनती दिखाया गया था, वो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। हरियाणा में पूरे 52 साल बाद किसी पार्टी ने लागातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रदेश में बीजेपी को 48 सीट, कांग्रेस को 37 सीट और निर्दलीय को 3 सीट मिली है।
जम्मू में क्य रहा हाल ?
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आ गए है। यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला होंगे। कश्मीर वाले इलाके में NC को ज्यादा सीटें मिली। जम्मू में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया। बीजेपी को जम्मू में 29 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर में दूसरी बार सबसे बड़ी पार्टी रूप में सामने आई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने नौशेरा से चुनाव हारने के बादअपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस तरह रहे नतीजे-
जम्मू कश्मीर नेशल कॉन्फ्रेंस को को 49 सीटें
बीजेपी 29 सीटें
कांग्रेस 6 सीटें
जेके पीडीपी 3 सीटें
जेपीसी 1 सीट
सीपीआई एम 1 सीट
आप 1 सीट
निर्दलीय 7 सीट
आवामी इत्तेदाह पार्टी की हालत हुई खराब
इंजीनियर रशीद की आवामी इत्तेदाह पार्टी जिन्होंने चुनाव के पहले बड़ी-बड़ी बातें की थी। उनकी कई उम्मीदवार जमानत तक नहीं बचा सके। एआईपी ने 44 उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी के प्रवक्ता समेत कई बड़े उम्मीदवारों को भी हार का सामना करना पड़ा।