देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन (pm modis birthday) पर देशभर में अलग-अलग तरह से उत्सव मनाए जा रहे हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर एक खास नजारा दुबई में देखने को मिला, जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा प्रधानमंत्री मोदी के रंग में रंगी नजर आई।

इस तरह विश किया बर्थडे

बुर्ज खलीफा पर पीएम मोदी की तस्वीरें और उनका नाम प्रदर्शित किया गया। इमारत पर बड़े अक्षरों में “Happy Birthday” (pm modis birthday)लिखा गया और उसके साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर भी दिखाई दी। इस दौरान बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के तीन रंग केसरिया, सफेद और हरे से जगमगाया। वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों और पर्यटकों ने इस नजारे को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया।

पीएम की लोकप्रियता का प्रतीक

पीएम मोदी के जन्मदिन (pm modis birthday) पर विदेश में इस तरह का भव्य आयोजन भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है। इससे पहले भी बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय पर्व और त्योहारों के मौके पर लाइट शो आयोजित होते रहे हैं, लेकिन किसी भारतीय नेता के जन्मदिन पर इस तरह का दृश्य बेहद खास है। भारत में भी जगह-जगह पर मोदी समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों, रक्तदान शिविरों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस तरह प्रधानमंत्री का 75वां जन्मदिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया।