देवरिया न्यूज़

: :

मध्यप्रदेश के लिए खुशखबरी, ग्वालियर को यूनेस्को ने ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ की मान्यता दी

देवरिया। 1नवंबर को मध्यप्रदेशका स्थापना दिवस मनाया जाता है और इसी दिन प्रदेश वासियों को बड़ी खुशखबरी सुनने को मिली। दरअसलराज्य का शहर ग्वालियर जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, को यूनेस्को ने अपनी क्रिएटिव सिटीज में शामिल किया है। चूंकी ग्वालियर को उसकी संगीत विरासत के लिए जाना जाता है और यह संगीत सम्राट तानसेन की जन्मभूमि भी है इसलिए इसे यूनेस्को ने अपनी ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ कैटेगरी में स्थान दिया है। यूनेस्को ने विभिन्न कैटेगरी में दुनियाभर से सिर्फ 55 शहरों को जगह दी है। इनमें भारत से ग्वालियर के साथ केरल के कोझिकोड का नाम भी शामिल है। कोझिकोड को‘साहित्य’ श्रेणी में शामिल किया गया है। यूनेस्को ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की है।


मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग ने यूनेस्को को दिया था प्रस्ताव
ग्वालियर का संगीत से संबंध और उसका ऐतिहासिक महत्व बताते हुए, मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने इसका प्रस्ताव यूनेस्को को भेजा था। भेजे गए प्रस्ताव में इस बात का जिक्र किया गया था कि ग्वालियर किस तरह से अपनी संगीत धरोहर के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह शहर इतिहास में संगीत के महारथी माने जाने वाले तानसेन, बैजू बाबरा, राग रागनी, ध्रुपद से जुड़ा हुआ है है। ग्वालियर को मिली इस सफलता पर मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग ने हर्ष जताते हुए आगे इस विरासत को और बढ़ाने की बात कही है। साथ ही कहा है कि प्रदेश के अन्य शहरों के प्रस्ताव भी यूनेस्को में भेजे जाएंगे।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्विट कर जाहिर की खुशी


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की और अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा-
“मध्यप्रदेश के लिए आनंद एवं गौरव का अवसर…आपको यह बताते हुए मुझे हर्ष के साथ गर्व हो रहा है कि @UNESCO ने हमारे संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थ्ली ग्वियर को “City Of Music”की मान्यता दी है।
ग्वालियर तथा प्रदेश को मिला यह सम्मान हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं प्राचीन कला जगत का सम्मान है।
मध्यप्रदेश की समस्त जनता को हृदय से शुभकामनाएं।”


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर प्रदेश वासियों को बधाई दी, उन्होंने लिखा- “मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश खासकर ग्वालियर-वासियों के लिए एक गौरव भरा ऐतिहासिक पल है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि UNESCO द्वारा ग्वालियर को “सिटी ऑफ़ म्यूजिक” की मान्यता दी गई है। यह उपलब्धि @MinOfCultureGoI व @MPTourism के साथ मिलकर किये गए हमारे अथक प्रयासों का परिणाम है। ग्वालियर की यह उपलब्धि विश्व पटल पर मध्य प्रदेश की एक नई पहचान स्थापित करेगी और विकास व रोज़गार के नये द्वार खोलेगी। सभी प्रदेश वासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की अनंत बधाई तथा स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *