देवरिया न्यूज़

: :

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

देवरिया : हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को है। गुरु पूर्णिमा के दिन ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों के विशेष संयोग बनने पर राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल मिलता। 13 जुलाई को बुध, सूर्य और शुक्र एक ही राशि में रहेंगे। इससे कुछ राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। आइए जानते हैं किस राशि की किस्मत चमकेगी।

मिथुन राशि

इस राशि वालों को सफलता हासिल होगी। धन संचय में सफल रहेंगे।
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने काम और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकते हैं। यह समय शुभ साबित होगा।

तुला राशि

रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। यश एवं कीर्ति अर्जित कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को शेयर बाजार और संपत्ति के सौदे में लाभ के योग हैं। समय पक्ष में रहेगा। अपने मनचाहे कार्य और योजना को फलीभूत कर पाएंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में सबकुछ अच्छा होगा।

धनु राशि

इस राशि वाले जातकों को इस दौरान वाणी में मधुरता रहेगी। आप हर काम में सफलता हासिल करेंगे। अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। इस दौरान निवेश से लाभ हो सकता है। भवन व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *