देवरिया। गुजरात की रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जयपुर में हुए भव्य समारोह में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया। रिया सिंघा 19 साल की हैं और पेशे से मॉडल हैं। आगे वो मिस यूनिवर्स में भारत का चेहरा बनेंगी।
मिस यूनिवर्स में लेंगी हिस्सा
मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन नवंबर 2024 में मैक्सिकों में आयोजित होगा। विश्व स्तर के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट कॉम्पिटिशन में रिया सिंघा भारत को रिप्रेसेंट करेंगी। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से खूबसूत प्रतिभागी हिस्सा लेनी पहुंचेंगी। ऐसे में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। रिया सिंघा ने सिर्फ 19 साल की उम्र में इस मुकाम को हासिल कर लिया है।
गुजरात की रहने वाली हैं रिया
रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म पोलैंड में हुआ है। रिया की पढ़ाई और पूरी परवरिश सिंगापुर में हुई है। उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट में ग्रेजुएशन किया है। रिया एक फैशन डिजाइनर भी हैं। रिया सिंघा पेशे से एक मॉडल हैं। एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने अपना नाम बना लिया है। फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से होने के बाद भी रिया सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं।