देवरिया। शनिवार को भारत सरकार ने साल 2025 के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, (Padam Award 2025)पद्म पुरस्कार, की घोषणा की। इस बार कुल 139 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। (Padam Award 2025) पद्म पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं, 10 विदेशी नागरिक, और 13 मरणोपरांत सम्मान शामिल हैं। इस बार की सूची में कई अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े अद्भुत लोगों को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं पद्म पुरस्कार के लिए हुए किन-किन नामों का ऐलान हुआ है और उनकी किस उपलब्धि के लिए ये (Padam Award 2025) पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
इन्हें दिया जाएगा पद्मश्री पुरस्कार
डॉ. नीरजा भटला (दिल्ली): एक प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और इलाज के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
भीम सिंह भावेश (बिहार): मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए पिछले 22 वर्षों से कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता। उन्हें भी पद्म श्री मिलेगा।
पी. दत्ताचनमूर्ति (पुडुचेरी): थाविल वाद्य यंत्र में 50 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले कलाकार।
एल हंगथिंग (नागालैंड): गैर-देशी फलों की खेती में 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले किसान।
कुवैत की योग साधिका शेखा ए जे अल सबा और उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
नगालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चनमूर्ति को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
पद्मश्री से सम्मानित किये जाने वालों की सूची में गोवा की 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास का नाम भी शामिल।
मध्यप्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली को पद्मश्री देने की घोषणा।
जयपुर की मशहूर लोक गायिका बतूल बेगम को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इन विभूतियों को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान
डॉ. दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा, तेलंगाना)
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (लोक कार्य, चंडीगढ़)
शारदा सिन्हा (मरणोपरांत, कला, बिहार)
एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत, साहित्य, केरल)
श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला, गुजरात)
श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला, कर्नाटक)
श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग, जापान)
श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला, बिहार)
इन्हें पद्म भूषण देगी भारत सरकार
श्री ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता, कर्नाटक)
श्री अनंत नाग (कला, कर्नाटक)
श्री बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, NCT दिल्ली)
श्री जतिन गोस्वामी (कला, असम)
श्री जोस चाको पेरियापुरम (चिकित्सा, केरल)
श्री कैलाश नाथ दीक्षित (अन्य-पुरातत्व, NCT दिल्ली)
श्री मनोहर जोशी (मरणोपरांत) (लोक कार्य, महाराष्ट्र)
श्री नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु)
श्री नंदमुरी बालकृष्ण (कला, आंध्र प्रदेश)
श्री पी आर श्रीजेश (खेल, केरल)
श्री पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग, गुजरात)
श्री पंकज उधास (मरणोपरांत) (कला, महाराष्ट्र)
श्री रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता, उत्तर प्रदेश)
साध्वी ऋतंभरा (समाज सेवा, उत्तर प्रदेश)
श्री एस अजित कुमार (कला, तमिलनाडु)
श्री शेखर कपूर (कला, महाराष्ट्र)
सुश्री शोभना चंद्रकुमार (कला, तमिलनाडु)
श्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) (लोक कार्य, बिहार)
श्री विनोद धाम (विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका)