देवरिया। खेल जगत में दिए जाने वाले सबसे सम्मानीय पुरस्कार, यानी खेल रत्न पुरस्कार 2024 (Khel Ratna Puruskar)की घोषणा कर दी गई है। साल 2024 में खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करने वाले 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 32 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान अर्जुन पुरस्कारों के लिए हुआ है। यह सम्मान खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से दिया जाता है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को इस अवॉर्ड (Khel Ratna Puruskar) से नवाजा जाएगा।
डी गुकेश समेत इन्हें खेल रत्न
भारत में खेल जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाने वाला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Puruskar) चार खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इसमें हाल ही में शतरंज के विश्व चैंपियन बने डी गुकेश, ओलंपिक में डबल मेडल लाने वाली शूटर मनु भाकर, हॉकी प्लेयर हरमनप्रीत सिंह और पैरा ओलंपिक में पदक लाने वाले प्रवीण कुमार शामिल हैं। सम्मान समारोह 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।
इन 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार
ज्योति याराजी- एथलिटिक्स
अन्नू रानी- एथलेटिक्स
नीतू- मुक्केबाजी
स्वीटी-मुक्केबाजी
वंतिका अग्रवाल- शतरंज
सलीमा टेटे- हॉकी
अभिषेक- हॉकी
संजय- हॉकी
जरमनप्रीत सिंह- हॉकी
सुखजीत सिंहं- हॉकी
राकेश कुमार- पैरा तीरंदाजी
प्रीति पॉल- पैरा एथलेटिक्स
जीवनजी दिप्ति- पैरा एथलेटिक्स
अजीत सिंह – पैरा एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलारी- पैरा एथलेटिक्स
धरमबीर- पैरा एथलेटिक्स
प्रणव सूरमा- पैरा एथलेटिक्स
एच होकाटो सेमा- पैरा एथलेटिक्स
नवदीप- पैरा एथलेटिक्स
नितेश कुमार- पैरा बैडमिंटन
तुलसीमथी मुरुगेसन- पैरा बैमिंटन
नित्या श्री सुमति सिवान- पैरा बैडमिंटन
मनीषा रामदास- पैरा बैडमिंटन
कपिल परमार- पैरा जूडो
मोना अग्रवाल- पैरा शूटिंग
रुबीना फ्रांसिस- पैरा शूटिंग
स्वप्निल सुरेश कुसाले- शूटिंग
सरबजोत सिंह- शूटिंग
अभय सिंह- स्क्वैश
साजन प्रकाश- तैराकी
अमन- कुश्ती
द्रोणाचार्य पुरस्कार
सुभाष राणा- पैरा शूटिंग
दीपाली देशपांडे- शूटिंग
संदीप सांगवान- हॉकी
लाइफ टाइम द्रोणाचार्य पुरस्कार
एस मुरलीधरन- बैडमिंटन
अर्मांडो एग्रेने कोकालो- फुटबॉल
लाइफ टाइम अर्जुन पुरस्कार
सच्चा सिंह – एथलेटिक्स
मुरलीकांत राजाराम पेटकर- पैरा तैराकी
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी
ओवरऑल विनर यूनिवर्सिटी- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
सेकंड रनरअप- गुरु नानकदेव विश्वविद्यालय, अमृतसर
फर्स्ट रनरअप – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी