देवरिया। देश और दुनिया में होने वाली खास और बड़े इवेंट्स् को गूगल अपने डूडल में जगह देता आ रहा है। इस बार गूगल ने 25 नवंबर से शुरु हुए वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप पर अपना डूडल बनाया है। चेस को समर्पित इस डूडल पर क्लिक करने पर गूगल चेस से जुड़ी कुछ लाइनें भी दिखाता है।
क्या है गूगल के डूडल में खास
चेस चैंपियनशिप के अपने डूडल में गूगल ने नीले, लाल, पीले, सफेद और नीले रंगों से चेस की गोटियां बनाई हैं। गोटियोंसे ही Goole लिखा हुआ है, इस पर क्लिक करते ही सीधे गूगल डूडल की वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जाता है।
गूगल ने मैसेज भी लिखागूगल ने वेबसाइट पर चेस चैंपिंयनशिप के लिए मैसेज लिखा है। मैसेज में लिखा है – “Celebrating Chess”। आगे लिखा है- “आज का डूडल शतरंज का जश्न मनाता है, जो 64 काले और सफेद वर्गों पर खेला जाने वाला दो-खिलाड़ियों का स्ट्रैटेजिक गेम है।“
इसके आगे गूगल ने लिखा- “अगर आप चेस को एक गेम से ज्यादा पसंद करते हैं, तो वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप देखकर इसे सेलीब्रेट करें। इस नवंबर और दिसंबर दुनिया के टॉप चेस प्लेयर्स सिंगापुर में 14 क्लासिक्व गेम में हिस्सा लेंगे- हर गेम 4 घंटे से ज्यादा तक चल सकता है। 7.5 पॉइंट जीतने वाला पहला खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन बनेगा”
पहले मैच में डी गुकेश हारे
इस बार चेस का विश्वचैंपियनशिप टूर्नामेंट को सिंगापुर होस्ट कर रहा है। टूर्नामेंट के मैच सिंगापुर के सेंटोससा इक्वेरियम होटल में खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 25 नबंर से 13 दिसंबंर तक चलेंगे। सबकी निगाहें डी गुकेश और वर्ल्ड चैंपियन डिंग लिरेन के मैच पर थी। पहले मैच में डिंग लिरेन ने डी गुकेश को हरा दिया है।