देवरिया। बैंगलुरु में श्रद्धा वाकर जैसा सनसनीखेज मर्डर केस का खुलास हुआ है। यहां के एक फ्लैट में एक महिला का शव फ्रिज से मिला। शव के 50 टुकड़े कर दिए गए थे। महिला की पहचान महालक्ष्मी के तौर पर की गई। अपने पति से विवाद के बाद महिला यहां अकेले ही रह रही थी। हत्या का आरोप अशरफ नाम के शख्स पर है। महालक्ष्मी के पति ने अशरफ पर शक जाहिर किया था।

कमरे से बदबू आने पर हुआ शक
महालक्ष्मी जिस कमरे में रहती थी वहां का ताला कुछ 19 सितंबर से नहीं खुला था। आस-पास के लोगों को जब कमरे से बदबू आने लगी तब पुलिस को सूचना दी गई। महालक्ष्मी की मां के पास दूसरी चाबी थी जिसे मंगाकर जब कमरे का ताला खोला गया तब पुलिस के होश उड़ गए। पूरे कमरे में जबरदस्त बदबू थी और मांस के टुकड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर लाश के टुकड़े जमा किए।

9 महीने पहले पति से अलग हुई थी महालक्ष्मी
महालक्ष्मी 29 साल की विवाहित महिला थी। उसकी एक बेटी भी है। लेकिन पति से चल रहे विवाद के बाद महालक्ष्मी फ्लैट में अकेले रह रही थी। महालक्ष्मी की मां औ बहन भी बैंगलुरु में ही किसी अलग जगह पर रह रहे थे। महालक्ष्मी किसी शोरूम में काम करती थी। लेकिन कुछ दिनों से किसी को दिखी नहीं थी। महालक्ष्मी के पति ने बताया कि वो उससे 1 महीने पहले मिला था उसके बाद उसने महालक्ष्मी को नहीं देखा था।

लाश के टुकड़ों से अटा पड़ा था फ्रिज
महालक्ष्मी के कमरे में एक फ्रिज रखा हुआ था। आरोपी ने लाश के 50 टुकड़े कर फ्रिज में डाल दिया था। फ्रिज उपर से नीचे पूरी तरह से मांस के टुकड़ों से भरा पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने टुकड़ों में बंटे लाश को इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्ट मार्टम के बाद शव के टुकड़े परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है लेकिन आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है।