देवरिया न्यूज़

: :

अशोक गहलोत ने कहा- राजे ने गिरने से बचाई थी सरकार, पूर्व सीएम ने बयान को बताया साजिश

देवरिया। सरकार गिराने को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सुर्खी बन गया है। गहलोत ने दावा किया है कि बगावत के समय वसुंधरा राजे, कैलाश मेघवाल ने उनकी सरकार को गिरने से बचाया था। पूर्व सीएम राजे ने गहलोत के इस बयान को साजिश बताया है।
अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, शोभा रानी और कैलाश मेघवाल को पता था कि उनकी पार्टी के लोग सरकार गिरा रहे हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया और कैलाश मेघवाल ने कहा था हमारी कभी परंपरा नहीं रही है कि चुनी हुई सरकार को हम पैसे के बल पर गिराए। इन्होंने सरकार गिराने वालों का साथ नहीं दिया जिस कारण हमारी सरकार बची रही।


हार से डर से बौखलाए गहलोत: राजे
वसुंधरा राजे ने गहलोत पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा ‘मेरे खिलाफ अशोक गहलोत का बयान एक साजिश है। अशोक गहलोत ने जितना अपमान किया है, उतना कोई मेरा अपमान नहीं कर सकता। वह 2023 के विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने इस तरह के झूठे आरोप लगाए क्योंकि वह अपनी ही पार्टी में बगावत से बौखलाए हुए हैं।’


विधायकों से कहा- दिलवा दूंगा पैसे
धौलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह खतरनाक खेल खेलते हैं। उन्होंने कहा मानेसर गए विधायकों ने जो 10-20 करोड़ अमित शाह से लिए हैं वो उन्हें वापस लौटाएं और यदि खर्च हो गए हों तो मैं कांग्रेस अध्यक्ष से कहकर दिलवा दूंगा लेकिन वो पैसे वापस दो।”

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *