आईपीएल 2023आईपीएल 2023

देवरिया । आईपीएल 2023 में 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। इसके बाद लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने लायक था। वह इस जीत के बाद डगआउट में खुशी से झूम उठे। इस दौरान उन्हें आरसीबी फैंस को चुप होने का संकेत देते हुए भी देखा गया। इसके बाद वह विराट कोहली से गले मिलते नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच निजी रिश्ते कैसे हैं ये क्रिकेट फैंस को भली भांति पता है। इन दोनों के बीच फिल्ड से लेकर फिल्ड के बाहर भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जो बताती हैं कि देश के ये दोनों बड़े क्रिकेटर आपस में दोस्त तो नहीं हैं, लेकिन 10 अप्रैल को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ और बैंगलोर के मैच के बाद जो इन दोनों क्रिकेटरों की तस्वीर आई है वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

हमेशा एक दूसरे से बचने की कोशिश करने वाले कोहली और गंभीर वायरल तस्वीरों में जहां एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक दूसरे के गले लगते भी नजर आ रहे हैं। क्रिकेट की वजह से हुई दुश्मनी क्रिकेट की वजह से ही खत्म होती दिख रही है। बता दे कि ठीक 10 साल पहले यानि आईपीएल-2013 में गंभीर और विराट कोहली के बीच मैच के दौरान ही लड़ाई हो गई थी, जिसके इन दोनों के आपसी रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का होम ग्राउंड है और यहां पर ज्यादातर फैन भी सिर्फ आरसीबी के ही मिलेंगे। बैंगलोर की बल्लेबाजी में अच्छे प्रदर्शन के बाद फैंस टीम को चीयर कतर रहे थे। बैंगलोर आखिरी गेंद तक मैच में बनी भी हुई थी। दूसरी ओर पूरे मैच के दौरान लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर बिल्कुल शांत रहे, लेकिन जैसे ही लखनऊ ने बैंगलोर को आखिरी गेंद पर हराया गंभीर फिल्ड में आए और वहां के फैंस को चुप होने का इशारा किया जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है।