देवरिया। हर साल की तरह इस साल भी सीएम योगी उत्तर प्रदेश की बहनों को राखी में खास सौगात देने जा रहे हैं। इस बार भी राखी के मौके पर प्रदेश की बहनों के लिए बस सेवा को मुफ्त किया गया (free bhas service in up)है। निशुल्क बस सेवा हर साल रक्षाबंधन पर चलाई जाती है ताकी बहनों को बाहर रह रहे भाइयों को राखी बांधने में किसी तरह की कोई असुविधा ना हो। ये फैसला सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया है। प्रदेश की महिलाओं ने इस तोहफे के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है।
8, 9 और 10 अगस्त को चलेगी फ्री बस
इस बार फ्री बस सर्विस को तीन दिनो के लिए चलाया जाएगा। 9 अगस्त को रक्षाबंध का त्योहार होने के कारण ये सेवा एक दिन पहले यानी 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरु हो जाएगी। 9 अगस्त पूरे दिन ये बस सेवा मिलेगी उसके बाद 10 अगस्त को भी अपने घर लौटने वाली बहनों के लिए इसे जारी रखा जाएगा। 10 अगस्त को रात 12 बजे फ्री बस सेवा समाप्त हो जाएगी। ये सुविधा ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लिए मिलेगी। (free bhas service in up) सेवा सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए संबंधित विभाग और अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
आने वाले त्योहारों की भी हुई समीक्षा
बैठक में सीएम योगी ने आगे आने वाले त्योहार और राष्ट्रीय पर्वों की भी समीक्षा की। बैठक में तय किया गया है कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के मौके पर प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं हर साल की तरह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी व निजी संस्थानों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का कार्यक्रम होगा। सीएम योगी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में 4 करोड़ 60 लाख तिरंगे फहराए जाएंगे 16 अगस्त को पड़ने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों पर भी बात हुई।