देवरिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फारुक अब्दुल्ला राम भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो सोफे पर बैठे राम भजन ‘ढूंढो मोरे राम’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ दो महिलाएं भी बैठी हुई हैं। फारूक अब्दुल्ला राम भजन गाते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसके बोल ‘ढूंढो मोरे राम’ थे। इसके साथ ही उन्हीं के आसपास मौजूद लोग माता का जयकारा लगाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी गाया था राम भजन
पहले भी राम भजन गाते हुए फारुख अब्दुल्ला का वीडियो आ चुका है। जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही उनका राम भजन गाते हुए वीडियो सामने आया था। यह वीडियो कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू के देरान का था। उस समय उनसे राम भजन सुनाए जाने का आग्रह किया था जिस पर उन्होंने ‘मेरे राम, मेरे राम, किस गली गयो मेरे राम भजन गाया था।
पहले भी आ चुके हैं इस तरह के वीडियो
इससे पहले फारुख अब्दुल्ला का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। फारुख अब्दुल्ला ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी में डांस किया था। चंडीगढ़ में हुए शादी समारोह में फारुख अब्दुल्ला ने अमरिंदर सिंह के साथ ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ पर जमकर डांस किया था।