देवरिया न्यूज़

: :

अमरनाथ गुफा से आई बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, जानें कब से शुरू हो रही है यात्रा और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

देवरिया। अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की इस साल की पहली तस्वीर अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने जारी की है। फोटो में बर्फानी बाबा अपने पूरे आकार में नजर आ रहे हैं। हर साल यहां बर्फ से प्राकृतिक रूप से शिवलिंग का आकार निर्मित होता है जो एक निश्चित समय के बाद धीरे-धीरे पिघलने लगता है। बर्फानी बाबा की तस्वीर देखकर भक्तों में अमरनाथ यात्रा के लिए उत्सुकता और भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गई हैं।


इस साल 1 जुलाई से होगी अमरनाथ यात्रा की शुरुआत
साल 2023 में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। यात्रा का पूरा शेड्यूल 10 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया है। 1 जुलाई से शुरू होकर यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से ही शुरू हो चुके हैं। 13 साल से 75 साल तक उम्र वाले श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाकर श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।


ज्येष्ठ पूर्णिमा को होती है प्रथम पूजा
अमरनाथ की गुफा में निर्मित बाबा बर्फानी की पहली पूजा ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जाती है। बाबा बर्फानी की इस पहली पूजा को ही अमरनाथ यात्रा की शुरूआत मानी जाती है। सामान्य तौर पर पहली पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यगण के साथ प्रशासन के अधिकारी भाग लेते हैं और अमरनाथ यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *