देवरिया।अभिनेता प्रभास की आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ चर्चा में आ गई है कारण है हाल ही में रिलीज किया गया फिल्म का पोस्टर। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। जिसके चलते फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई थी, लेकिन फिल्म का पहला लुक सामने आते ही लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब प्रभास के लुक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

ट्रोलर्स ने आयरन मैन से की तुलना
कुछ दिनों पहले फिल्म में दीपिका का लुक रिवेल किया गया था। तब भी प्रभास के फैंस निराश थे क्योंकी तब प्रभास का लुक नहीं दिखाया गया था। अब प्रभास के लुक ने भी उनके फैंस को निराश किया है। लोग उनके लुक की तुलना आयरनमैन से कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि हमें किसी की कॉपी नहीं चाहिए, हम कुछ नया देखना चाहते हैं। कई यूजर्स ने आयरनमैन और प्रभास की फोटो साथ में पोस्ट करके प्रभास के लुक को सस्ता आयरन मैन लिख कर ट्रोल किया है।

एक बार बदला जा चुका है फर्स्ट पोस्टर
पहले 19 जुलाई को प्रभास का लुक लॉन्च किया गया। जिसे देखते ही नेटिजंस ने पोस्टर पर सवाल उठाने खड़े कर दिए। किसी ने कहा आयरनमैन की नकल है, किसी ने कहा लुक में प्रभास की बॉडी और सर बिल्कुल अलग लग रहे जैसे फोटो शॉप किया गया हो। इसके बाद मेकर्स ने लुक में थोड़ा बदलाव करके 20 जुलाई को फिर से पोस्टर लॉन्च किया। लेकिन पहले और दूसरे पोस्टर में कुछ खास अंतर नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ बैकग्राउंड में ही कुछ बदलाव किए गए हैं। ‘प्रोजेक्ट के’ को वैजयंती मूवीज ने बनाया है। फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए से ऊपर बताया जा रहा है।