देवरिया।इसरो के मिशन चंद्रयान-3 जैसे गंभीर प्रोजेक्ट की सफलता के लिए पूरा देश कामना कर रहा है, उस पर मजाकिया ट्विट करना साउथ के अभिनेता प्रकाश राज को महंगा पड़ गया। बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन मेंकुछ संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है साथ ही कार्रवाई की भी मांग की है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनके इस ट्विट का विरोध किया है।


किस ट्विट पर हुआ है विवाद
प्रकाश राज ने ट्विटर पर एक कार्टून कैरेक्टर पोस्ट किया था। इस कैरेक्टर ने लुंगी पहनी हुई है और एक कप से दूसरे कप में चाय डालते हुए नजर आ रहा है। इस कार्टून के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है “चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद से आने वाली पहलीतस्वीर…विक्रम लैंडर जस्ट किडिंग”हालांकि उन्होंने कार्टून के बारे में और कुछ नहीं लिखा है। लेकिन फिर भी लोगों ने इतने महत्वपूर्ण मिशन को लेकर इस तरह से मजाक बनाने पर नाराजगी जाहिर की है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे प्रकाश राज
प्रकाश राज के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वे जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- “प्रकाशजी, इसरो की उपलब्धियों से राजनीतिक नफरत को दूर रखें। चंद्रयान मिशन इसरो का है, भाजपा का नहीं। अगर यह सफल हो जाता है, तो यह भारत के लिए सफलता होगी, किसी पार्टी के लिए नहीं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- “प्रकाश राज उस उपलब्धि का मजाक उड़ा रहे हैं, जिसे दुनिया मील का पत्थर मान रही है। आप बहुत नीचे गिर गए हैं।”

प्रकाश राज ने विरोध पर दी प्रतिक्रिया
ट्वीट का विरोध होने पर प्रकाश राज ने एक और ट्वीट कर सफाई दी और कहा कि उनका कमेंट केवल जोक के तौर पर था। उन्होंने लिखा- “नफरत केवल नफरत देखती है…मैं हमारे केरल चायवाला का जश्न मनाते हुए आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था। ट्रोलर्स ने कौन सा चायवाला देखा? अगर आपको चुटकुला समझ नहीं आया तो चुटकुला आप पर है..बड़े हो जाओ जस्ट आस्किंग”

देशभर में चंद्रयान की सफलता के लिए हो रही प्रार्थना
मिशन चंद्रयान-3 कितना महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस मिशन की सफलता के लिए पूरा देश एक हो गयाहै। देश में जहां जगह-जगह मिशन की सफलता के लिए यज्ञ और हवन कराए जा रहे हैं, वहीं लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए नमाज पढ़ी गई और सफल लैंडिंग की दुआ की गई है।