देवरिया। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर अलाहाबादिया और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों विवादों में चल रहे हैं। कारण है समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’। यह शो स्टैंडअप कॉमेडियंस का शो है। लेकिन शो में की जाने वाली फूहड़ कॉमेडी और अभद्र भाषा के प्रयोग के कारण अब यह शो विवादों में फंस चुका है। कई संगठनों ने शो और शो होस्ट करने वालों को बैन करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में रणवीर अलाहाबादिया गेस्ट के रूप में आए हुए थे। उस एपिसोड में समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा माखिजा और जशप्रीत सिंह मौजूद थे।  शो में पहले से ही असामाजिक और अश्लील शब्दों का उपयोग कॉमेडी के नाम पर होता आ रहा है। रणबीर अलाहाबादिया वाले शो में उन्होंने भी माता-पिता के निजी संबंधों से जुड़े कुछ अभद्र बातें कहीं थी जिस पर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जाताई है।

AICW ने की बैन करने की मांग

इस शो को और इसके प्रोड्यूशर्स को AICWA यानी ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने बैन करने की मांग की है। साथ ही अलाहाबादिया पर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि- “इलाहाबादिया की टिप्पणियां आपत्तिजनक थीं और सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के विरुद्ध थीं।” एसोसिएशन ने भारतीय फिल्म उद्योग से शो में शामिल व्यक्तियों का बहिष्कार करने की अपील की है। वहीं मुंबई पुलिस समेत देश के कई राज्यों में शो के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अब महिला आयोग और नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन ने भी संज्ञान लिया है।

रणवीर अलाहाबादिया ने मांगी माफी

इस विवाद के बढ़ने के बाद रणवीर अलाहाबादिया ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। वीडियो में उन्होंने कहा- “मुझे वो नहीं कहना चाहिए था जो मैंने इंडियाज गॉट लेटेंट पर कहा। आई एम सॉरी।’ इसके साथ ही वीडियो में वह कहते दिखाई दे रहे हैं, ‘मैंने जो कमेंट किया वो सही भी नहीं था और मजाकिया भी नहीं था। कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है। मैं सिर्फ सॉरी कहने आया हूं। आप में से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने प्लेटफॉर्म को ऐसे इस्तेमाल करना चाहता हूं। नहीं मैं ऐसे नहीं इस्तेमाल करूंगा। मैं यहां कोई सफाई देने नहीं आया हूं। मैं बस माफी मांगने आया हूं। मुझे पर्सनली फैसला लेने में भूल हुई और ये सही नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा – “रणवीर ने आगे कहा, ‘मेरे पॉडकास्ट को सभी उम्र के लोग देखते हैं। मैं ऐसा इंसान नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में ले। परिवार तो सबसे लास्ट में है, जिसका मैं अनादर करूंगा। इस प्लेटफॉर्म का अच्छे से इस्तेमाल करने की जरूरत है। इस पूरे वाकये से मैंने यही सीखा है। मैंने मेकर्स से असंवेदनशील चीजें वीडियो में से हटाने के लिए कहा है। मैं माफी मांगता हूं। आशा करता हूं कि आप मुझे एक इंसान के तौर पर माफ कर देंगे।”