देवरिया। देशवासियों को लंबे समय से जिस राहत का इंतजार था, सरकार ने आखिरकार वह पूरा कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों (New GST Rate) में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया। दिवाली से ठीक पहले की गई इस घोषणा से आम जनता और मध्यम वर्ग को राहत मिलने जा रही है। नए बदलाव के तहत ज्यादातर सामान 5% और 18% स्लैब में आ गए हैं। (New GST Rate)कई रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं अब 0% टैक्स स्लैब में होंगी, जबकि कुछ वस्तुओं को 40% वाले ‘सिन टैक्स’ के दायरे में रखा गया है। नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।

0% टैक्स स्लैब में आने वाले सामान

  • जीवन रक्षक और कैंसर की दवाएं, दुर्लभ बीमारियों की दवाएं
  • व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य पॉलिसियां
  • नक्शा, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर, क्रेयॉन, नोटबुक, रबड़
  • दूध, पनीर, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती/रोटी

5% टैक्स स्लैब में शामिल सामान

  • शैम्पू, बालों का तेल, टूथपेस्ट, टॉयलेट साबुन, शेविंग क्रीम
  • मक्खन, घी, पनीर, डेयरी स्प्रेड, नमकीन और बर्तन
  • शिशुओं के नैपकिन और क्लिनिकल डायपर
  • सिलाई मशीन और पुर्जे
  • थर्मामीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, डायग्नोस्टिक किट, ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स
  • चश्मा, ट्रैक्टर, टायर और पुर्जे
  • बायो-कीटनाशक, सूक्ष्म पोषक तत्व, टपक सिंचाई प्रणाली व स्प्रिंकलर
  • कृषि व बागवानी की मशीनें

18% टैक्स स्लैब में आने वाले सामान

  • पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी कारें (1200 सीसी/4000 मिमी तक)
  • डीजल और डीजल हाइब्रिड कारें (1500 सीसी/4000 मिमी तक)
  • तीन पहिया वाहन और 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलें
  • माल ढोने वाले वाहन
  • एयर कंडीशनर, एलईडी-एलसीडी टीवी (32 इंच से अधिक), मॉनिटर और प्रोजेक्टर
  • बर्तन धोने की मशीन
  • 1800 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले सड़क ट्रैक्टर

40% ‘सिन टैक्स’ स्लैब में शामिल वस्तुएं

  • पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू उत्पाद
  • अतिरिक्त चीनी या फ्लेवर वाले शीतल पेय, कैफीनयुक्त पेय
  • धूम्रपान पाइप
  • 350 सीसी से अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिलें
  • निजी विमान और नाव
  • रिवॉल्वर और पिस्तौल
  • सट्टा, कैसीनो, घुड़दौड़, लॉटरी और ऑनलाइन गेमिंग

पी चिदंबरम ने अपने अंदाज में की तारीफ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अपने अंदाज में जीएसटी की नई दरें ( New GST Rate )लागू करने पर सरकार की तारीफ की है।

उन्होंने कहा- “8 साल बाद सरकार को अपनी गलती का एहसास हुआ इसके लिए मैं उनकी तारीफ करता हूं, GST रिफॉर्म से आम आदमी का फायदा होगा, ये एक अच्छा कदम है ”

ये भी पढ़ें- No helmet, no fuel: यूपी में लागू हुआ नया नियम