देवरिया। सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस बार मलमास होने के चलते सावन का महीना पूरे 2 महीने तक चलेगा। मलमास या पुरुषोत्तम मास को बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है इस महीने घर में किसी भी एक पूजा या हवन का आयोजन करना शुभ फलकारी होता है। दो सावन होने के चलते सावन के 8 सोमवार आने वाले हैं साथ ही सावन में पड़ने वाले प्रदोष की संख्या भी ज्यादा होगी। आइए जानते हैं पुरुषोत्तम मास में आने वाले सावन के सोमवार और प्रदोष के साथ सारे व्रत त्योहार किस तारीख को आने वाले हैं।

सावन के आठ सोमवार-
• सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई
• सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई
• सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई
• सावन का चौधा सोमवार 31 जुलाई
• सावन का पांचवा सोमवार 7 अगस्त
• सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त
• सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त
• सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त

सावन के प्रदोष व्रत-
• शुक्र प्रदोष व्रत- 14 जुलाई
• रवि प्रदोष व्रत- 30 जुलाई
• रवि प्रदोष व्रत- 13 अगस्त
• सोम प्रदोष व्रत- 28 अगस्त

सावन की शिवरात्रि-
• सावन की पहली शिवरात्रि- 15 जुलाई
• सावन की दूसरी शिवरात्रि- 14 अगस्त

सावन में आने वाले मंगला गौरी व्रत-
• पहला मंगला गौरी व्रत
• दूसरा मंगला गौरी व्रत
• तीसरा मंगला गौरी व्रत
• चौथा मंगला गौरी व्रत
• पांचवां मंगला गौरी व्रत
• छठा मंगला गौरी व्रत
• सातवां मंगला गौरी व्रत
• आठवां मंगला गौरी व्रत
• नौवां मंगला गौरी व्रत

सावन में पड़ने वाले त्योहार-
• नाग पंचमी- 21 अगस्त
• रक्षा बंधन- 30 अगस्त