देवरिया।
पीएम मोदी की लोकप्रियता सिर्फ भारत में नहीं है बल्की विश्व पटल पर पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय लीडर हैं। उनकी लोकप्रियता का प्रमाण एक बार फिर पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में देखने को मिला। पीएम मोदी जब भी किसी सम्मेलन को संबोधित करते हैं। उनको सुनने वाले पूरी तल्लीनता से उनको सुनते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ना सिर्फ उनकी लोकप्रियता को दिखा रहा है बल्की वैश्विक स्तर पर उनकी ताकत और उनके मिलने वाले सम्मान का भी प्रतीक है।


क्या है वो वीडियो
वायरल वीडियो ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन का ही है। वीडियो में समिट में आए सभी देशों के प्रमुख एक साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडीयो में बाकी सभी देश के प्रमुख पीछे चल रहे हैं और पीएम मोदी सबसे आगे चलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है। वीडियों में यूजर्स ने की कमेंट किए हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है –“भारतीय शेर के पीछे पूरा ईस्ट एशिया चल रहा है….शेर की झलक सबसे अलग”


पीएम के लिए कही गई खास बात
पीएम मोदी को संबोधन के लिए बुलाने से पहले उनके बारे में कुछ खास बातें कही गई। बताया गया कि पीएम मोदी एक मात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लिया है।अब तक पूर्वी एशिया सम्मेलन का 19 बार आयोजन हुआ है जिनमें से पीएम मोदी नौवीं बार शिरकत कर रहे हैं।पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2005 में मलेशिया के कुआलालंपुर से हुई थी।