देवरिया। मंगलवार दोपहर राजधानी दिल्ली समेतपश्चिमी यूपी केकई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। प्रदेश में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर में भूकंप के झटकों से घबराकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए थे। इन शहरों के अलावा भी आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र नेपाल के भटखोला में
भूकंप का केंद्र नेपाल को बताया जा रहा है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। यह सामान्य से ज्यादा है। सहारनपुर और शामली में भी तकरीबन 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिजनौर जनपद में 2:52 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। हस्तिनापुर में भी 2:53 पर भूकंप के बड़े झटकों से हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए।
राजधानी लखनऊ में भी मची अफरा-तफरी
भूकंप के झटके राजधानी लखनऊ में भी महसूस की गई। दोपहर का समय होने के कारण सभी निजी और सरकारी दफ्तरों में लोग मौजूद थे, झटके महसू होते ही सभी जगह अफरा तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों और दफ्तर को छोड़कर बाहर सुरक्षित स्थान पर जमा हो गए थे। लखनऊ के केजीएमयू में झटके महसूस होते ही डॉक्टर समेत सभी मरीज बाहर आ गए थे। कुछ देर बाहर रहने के बाद सब कुछ सामान्य होने के बाद डॉक्टर और मरीज वापस अस्पताल में गए। उत्तरप्रदेश के साथ ये झटके दिल्ली, एनसीआर और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए हैं।
इन जगहों पर भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
प्रदेश में भूकंप के झटके शहर से लेकर देहात तक महसूस किए गए, जिनमें चरथावल, पुरकाजी, छपार, बुढ़ाना, मीरापुर, रोहाना कलां शामिल हैं। हालांकी भूकंप के झटकों की तीव्रता इतनी नहीं थी की किसी प्रकार का नुकसान हुआ हो। अब तक प्रदेश में कही से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।