धनतेरस का त्योहारधनतेरस का त्योहार

देवरिया : धनतेरस का त्योहार आने वाला है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले हर किसी के लिए धनतेरस का पर्व खास महत्व रखता है। दरअसल, यह दिन खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बार धनतरेस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन धनिया, झाड़ू, बर्तन, सोना-चांदी और प्रॉपर्टी की खरीदारी करना बहुत उत्तम माना जाता है।

ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस पर राशिनुसार खरीदारी करने से ज्यादा लाभ होता है। इस साल धन त्रयोदशी 22 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 03 मिनट से लेकर 23 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। आइए जानते हैं कि इस बार धनतेरस पर राशिनुसार किसी चीज की करें खरीदारी ।

धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस पर मेष राशि के लोगों को चांदी के बर्तन खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी। घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी चांदी खरीदना उन्नतिदायक होगा। आप चाहें तो लक्ष्मी पूजा के लिए चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं। ये आपकी तरक्की में वृद्धि करेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक को धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में सोने के आभूषण खरीदेंगे तो अच्छा रहेगा। इसके साथ ही कोई हरे रंग की वस्तु भी खरीद सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा। इसके बाद इस श्रीयंत्र की इसकी पूजा कर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करेंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक धनतेरस पर सोने के गहने, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं। अगर इस दिन सोने के समान नहीं खरीद सकते हैं तो आप ताबें की वस्तुएं भी खरीदें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा कुछ धार्मिक किताबों को भी खरीदकर रोजाना उसका पाठ करें।

कन्या राशि

इस राशि के लोग धनतेरस के दिन प्रदोष काल में कांसे बर्तन या पूजन सामग्री खरीदेंगे तो शुभ रहेगा। इसके अलावा आप इस शुभ दिन हाथी-दांत से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। माना जाता है ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी। साथ ही आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी करेगा।

तुला राशि

धनतेरस के दिन तुला राशि के लोगों को सौंदर्य से संबंधित चीजों की खरीदारी करना शुभ रहेगा। इसके अलावा आप जरूरी आभूषण भी खरीद सकते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के श्रृंगार की वस्तुएं भी खरीदेंगे तो शुभ रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान, किचन से जुड़ी वस्तु या चांदी की वस्तु खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले धनतेरस पर भूमि, भवन खरीदने के अलावा चल-अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोग धनतेरस पर झाड़ू, चांदी के सिक्के या पीतल के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन इनमें से किसी एक चीज को खरीदने से मां लक्ष्मी का अशीर्वाद प्राप्त होगा। इस अवसर पर वाहन खरीदना भी शुभ रहेगा।

मकर राशि

धनतेरस के दिन मकर राशि वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक के सामान या घर के लिए नीले रंग की वस्तु या कपड़े खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि

ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के लोग चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लें, जिसपर मां लक्ष्मी और गणेश का चित्र बना हो। इससे कुबरे देव और मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होंगी और धन की वर्षा करेंगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोग इस बार धनतेरस पर चांदी के सिक्के खरीदेंगे को अच्छा रहेगा। इसके साथ ही झाड़ू और पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं। अगर ये खरीदना संभव ना हो पाए तो चांदी से बनी कुछ भी समान खरीद सकते हैं।