देवरिया। पूरे देश की निगाहें जिस फैसले पर टिकी थी वो फैसला आखिर आ ही गया। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के सीएम चुन लिए गए हैं। बुधवार को बीजेपी विधाक दल ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुन लिया है। जबकी एकनाथ शिंदे और अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
आगे क्या होगा ?
आगे प्रक्रिया के अनुसार देवेंद्र फडणवीस समर्थक विधायकों को साथ लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भव्य कार्यक्रम होगा। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के सभी बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
पहले भी संभाल चुके हैं सीएम पद
देवेंद्र फडणवीस पहले भी महाराष्ट्र के सीएम का पद संभाल चुके हैं। महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी को जिस तरह से सीटें मिली थी इसी से साफ हो गया था कि सीएम बीजेपी का ही होगा। देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से निर्वाचित हुए हैं।शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम पद संभाल चुके देवेंद्र फडणवीस को 2019 में भी सीएम बनने का मौका मिला था, लेकिन कुछ दिनों बाद इस्तीफा देना पड़ा था।
विधानसभा चुनावों में रहा शानदार प्रदर्शन
इस बार महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया। देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में बीजेपी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। महायुति एकबार फिर ना केवल सत्ता में आई बल्कि 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीत लीं। वहीं महा विकास अघाड़ी की हालत खराब दिखी, महा अघाड़ी 50 सीटों पर ही सिमट गई। चुनावों में बीजेपी को 132, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली । .