देवरिया। बुधवार को आरक्षण की मांग पर हुए भारत बंद के दौरान देवरिया में भी कुछ जगहों पर हंगामा हुआ। इस दौरान शहर के एसपी संकल्प शर्मा का सिंघम वाला रूप देखने को मिला जिसका वीडियो अब सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एसपी फिल्मी अंदाज में उपद्रवियों को खदेड़ते नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज की तुलना फिल्मी सिंघम से हो रही है साथ ही उनका अपने काम के लिए ईमानदारी के लिए तारीफ भी मिल रही है।


जबरन दुकानें बंद करा रहे थे प्रदर्शनकारी
दरअसल बंद के दौरान शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसपी संकल्प शर्मा सड़कों पर खुद ही पैदल निकले हुए थे। इसी दौरान आंदोलनकारियों की भीड़ आक्रामक हो रही थी और निर्धारित रूट से अलग दुकानों को बंद कराने के नाम पर हिंसक हो रही थी। प्रदर्शनकारियों का ये रुख देखते ही एसपी जो सड़क की दूसरी तरफ थे तुरंत डिवाइडर फांदकर आए और जबरदस्ती कर रहे लोगों की तरफ अकेले ही डंडा लेकर दौड़ पड़े। एसपी साहब का यह रूप देखकर सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारी भी तुरंत वहां से भाग निकले।


शांतिपूर्ण तरीके से सौंपना था ज्ञापन
आरक्षण में कैटेगिरी वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में कई दलों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया था। इसी आंदोलन के तहत देवरिया में भी प्रदर्शन हुए लेकिन पहले दी गई जानकारी के अनुसार कहा गया था कि सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। लेकिन उनका यह आंदोलन शांतिपूर्ण ना होकर उग्र होने लगा था। प्रदर्शनकारी जुलूस को कलेक्ट्रेट की तरफ ले जाने की जगह भटवालिया चौक के मॉल में घुसकर दुकानें बंद कारने की कोशश करने लगे। उनका यह रवैया मौके पर मौजूद एसपी संकल्प शर्मा देख रहे थे। उन्हों ने इस पर कार्रवाई के लिए किसी पुलिसकर्मी को नहीं कहा बल्की खुद ही मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित भी कर लिया।