देवरिया न्यूज़

: :

शांति के लिए सड़क पर उतरी दिव्य शक्ति

देवरिया। देवरिया में मुहर्रम शांति से निपट गया, लेकिन इस शांति के लिए नीली साड़ी में दर्जनों पुलिस वालों के साथ सड़क पर उतरी डीएम दिव्या मित्तल के बुलंद इरादे भी हैं। मुहर्रम के मौके पर उन्होंने जिले के कई इलाकों का पैदल दौरा किया और लोगों से अपील की कि वे शांति से मुहर्रम का त्योहार मनाएं। वे जिले की 68वीं जिलाधिकारी और देश में महिला सशक्तिकरण की मजबूत हस्ताक्षर हैं। इससे पहले वे मिर्जापुर की जिलाधिकारी थीं। वे 2012 बैच की IAS अधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। दिव्या मित्तल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा से की थी। साल 2005 में बीटेक की और 2005-07 में IIM Banglore से MBA की। इसके बाद वे साल 2007 में उन्होंने लंदन में जेपी मॉर्गन फाइनांसियल कंपनी ज्वाइन कर ली। दिव्या के साथ उनके पति गगनदीप सिंह ढिल्लो भी लंदन शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने करीब एक साल काम किया और फिर वे भारत वापस आ गईं। दिव्या कहती हैं कि विदेश में पैसा बहुत था, लेकिन वहां अच्छा नहीं लगता था। लंदन से वापस लौटने के बाद पति-पत्नी ने UPSC की तैयारी शुरू की।


पहले पति फिर पत्नी बनी IAS
दिव्या मित्तल के पति गगनदीप बिना कोचिंग लिए साल 2011 में UPSC की परीक्षा पास की। इसके अगले साल ही 2012 में दिव्या मित्तल ने पहली बार में ही UPSC क्लीयर कर ली। उन्हें गुजरात कैडर में IPS का पद मिला। ट्रेनिंग के दौरान एक बार फिर दिव्या UPSC की परीक्षा में बैठीं और साल 2013 में उन्होंने अपने पति की तरह IAS बनने में सफलता हासिल कर ली। दोनों को यूपी कैडर मिला।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *