देवरिया। बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खुशखबरी को होने वाले मम्मी-पापा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट करके सबके साथ शेयर किया। इस खबर के साथ ही बॉलीवुड, हॉलीवुड से सेलेब्रिटी और दोनों स्टार्स के फैंस उन्हें बधाई और अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सितंबर 2024 में गूंजेगी किलकारी
29 फरवरी को दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस करते हुए एक फीचर इमेज शेयर की, जिसमें बताया गया है कि सितंबर 2024 उनके बेबी के आने का समय है। इस डेट के हिसाब से दीपिका प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राईमेस्टर में हैं। दीपिका और रणवीर दोनों ही अपने बेबी को वेलकम करने के लिए बेहद एक्साइटेड और खुश हैं। उन्होंने पहले भी अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो जल्द ही अपना परिवार आगे बढ़ाएंगे।
2018 में हुई थी दीपिका रणवीर की शादी
दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को फिल्म ‘राम-लीला’ के समय से डेट करना शुरु किया था। लंबे समय तक एक दूसरे के दोस्त रहने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी। दोनों ने इटली में शादी रचाई थी। आपको बता दें दीपिका 38 साल की हैं उनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगहों पर काफी पसंद किया जाता है। ये दोनों बॉलीवुड के कुछ अच्छे जोड़ों में से एक माने जाते हैं।