देवरिया न्यूज़

: :

केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र का तोहफा, 2% बढ़ा महंगाई भत्ता

देवरिया। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक और अच्छी खबर आ रही है दरअसल केंद्र ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 2 फीदसी का इजाफा करने का फैसला किया है। इस इजाफे के बाद अब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 55 फीसदी हो गया है जो कि अब तक 53 फीसदी था।

जुलाई 2024 में 50 से 53 फिसदी हुआ था DA

इससे पहले जुलाई 2024 में भी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में इजाफा किया गया था। तब केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी से बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया था। अब किए गए इस बढ़ोतरी का फायदा 1 करोड़ से ज्यादा क्रेंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला है। इस बार भी केंद्रीय कर्मचारी 3 फीसदी बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महंगाई भत्ती में इजाफा किए जाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(Dearness Allowance) में 2 फीसदी का इजाफा किया है। मिली जानकारी के अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी से प्रभावित होना शुरू हो जाएगा। 

क्या होता है महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला एक अतिरिक्त लाभ है, जो उनकी सैलरी के साथ दिया जाता है। यह भत्ता बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है, ताकि जीवन यापन की बढ़ती लागत का उन पर अधिक असर न पड़े। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनाए रखना और उन्हें महंगाई से होने वाले आर्थिक दबाव से राहत देना है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *