देवरिया। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। टाइम टेबल के अनुसार, दसवीं और बारहवीं दोनों की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरु हो जाएंगी। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरु होकर 13 मार्च तक चलेगी वहीं 12वीं की परीक्षा 15 मार्च से शुरु होकर 2 अप्रैल को खत्म होगी। परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी । टाइम टेबल के साथ सीबीएससी ने कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।


टाइम टेबल बनाते वक्त बोर्ड ने इन बातों का पूरा ध्यान रखा है
बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं की टाइम टेबल बनाते वक्त बहुत सी बातों को ध्यान में रखते हुए टाइम टेबल तैयार किया है।
• दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है।
• जेईई परीक्षा की तारीखों को ध्यान रखा गया है।
• दो महीने पहले ही टाइम टेबल जारी कर दिया गया ताकी स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए तैयार हो सकें।

स्टूडेंट यहां देखें पूरी डेट शीट
सीबीएससी बोर्ड की पूरी डेट शीट देखने के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं और होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में आपको डेट लिस्ट के लिए लिंक नजर आएगा वहां क्लिक करें। यहां पर आपको पूरी डिटेल डेटशीट पीडीएफ फॉर्म में मिल जाएगी। जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।