देवरिया।देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में जन्माष्टमी मनाईजा रही है। मुंबई, विश्वभर में आयोजित की जाने वाली दही हांडी के लिए मशहूर है। इस बार भी पूरे महाराष्ट्र में कई जगहों पर दही हांडी का आयोजन किया गया है लेकिन मुंबई के मीरा रोड की दही हांडी इस बार बहुत ही खास थीम पर आयोजित की गई। मीरा रोड की दही हांडी टीम ने चंद्रयान की थीम पर पूरा कार्यक्रमकर इसरो के वैज्ञानिकों का आभार प्रदर्शन किया।


चंद्रयान के अलावा, विक्रम लैंडर भी दिखाया
मुंबई से लगे मीरा-भायंदर में आयोजित दही हांडी पूरी तरह से इसरो वैज्ञानिकों और चंद्रयान को समर्पित रही। यहां चंद्रयान की थीम पर करीब 65 फीट की ऊंचाई पर दही हांडी की मटकी सजाई गई थी। खास बात यह थी कि क्रेन पर सिर्फ मटकी नहीं थी बल्कि मटकी के साथ पीएसएलवी रॉकेट औरचंद्रमा पर विक्रम लैंडर भी दिखाया गया था। अपने आप में खास यह आयोजन चंद्रयान की सफलता का जश्न मनाने और इसरो के वैज्ञानिकों को सम्मान देने के लिए किया गया था।



एस्ट्रॉनॉट के रूप में सजे थे गोविंदा
चंद्रयान-3 थीम पर सजे दही हांडी के आयोजन की एक और खास बात थी कि यहां भाग लेने वाले गोविंदा भी एस्ट्रॉनॉट के रूप में नजर आ रहे थे। इस मौके दही हांडी को दस लेयर का मानव पिरामिड बनाकर तोड़ा गया। इस आयोजन को नरसिम्हा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर आयोजित किया गया था। मुंबई में दही हांडी के बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं लेकिन चंद्रयान-3 की थीम पर आयोजित इस दही हांडी ने देशभर से वाहवाही बटोरी।