देवरिया। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच चल रही अनबन की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में थी। मीडिया में लगातार दोनों की तरफ से तलाक के लिए अप्लाई करने की भी खबरें थी। लेकिन कपल में से कोई भी इस बात को कंफर्म नहीं कर रहा था। अब दोनों के अलग होने की खबरें साफ हो चुकी हैं। गुरुवार को दोनों कानूनी रूप से तलाक ले लिया है।
बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुआ आखिरी फैसला
गुरुवार को चहल और धनश्री के बीच तलाक की अंतिम सुनवाई गुरुवार को हुई। बांद्रा फैमिली कोर्ट में चल रहे इस मामले की सभी फाइनल हीयरिंग और औपचारिकताओ को भी पूरा कर लिया गया है। दोनों ही सुबह 11 बजे से कोर्ट पहुंच चुके थे। जज के पूछे जाने पर दोनों ने बताया कि वो आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं और पिछले 18 महीनों से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।
तलाक तक क्यों पहुंचा दोनों का रिश्ता?
तलाक की सुनवाई के दौरान हुए काउंसलिंग सेशन में भी दोनों ने साथ रहने की किसी भी गुंजाइश से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपने अलग होने के कारणों का खुलासा करते हुए बताया कि, शादी के बाद इनके बीच सबकुछ काफी अच्छा और सामान्य कपल्स की तरह था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरिया इतनी बढ़ गई कि पति-पत्नी के तौर पर तालमेल बैठा पाना ही मुश्किल होता चला गया। लगभग डेढ़ सालों से धनश्री और युजवेंद्र साथ-साथ नहीं रह रहे थे।
युजवेंद्र और धनश्री ने 2020 में की थी शादी
युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम के जाने माने खिलाड़ी हैं वहीं धनश्री वर्मा एक डांस टीचर हैं। दोनों की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। चहल ने डांस सीखने के लिए धनश्री से कॉन्टेक्ट किया था जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और फिर बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 2020 में ही दिसंबर में दोनों शादी के बंदन में बंधे थे। दिसंबर 2024 में दोनों की शादी को सिर्फ 4 साल पूरे हुए थे।