देवरिया। कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी संजय राय को दोषी करार दे दिया है। दोषी की सजा का ऐलान नहीं किया गया है। सोमवार को मामले की सुनवाई पूरी की जाएगी और सजा सुनाई जाएगी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली महिला डॉक्टर के साथ कॉलेज में ही बर्बरता की गई थी। इस केस के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे।
फैसला सुनते ही रोने लगे पीड़िता के पिता
मामले की सुनवाई सियालदाह कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान पूरा कोर्ट खचाखच भरा हुआ था। पीड़िता डॉक्टर के माता-पिता भी कोर्ट में मौजूद थे। जैसे ही कोर्ट ने संजय राय को दोषी करार दिया वहां मौजूद पीड़िता के पिता फूट फूट कर रोने लगे। लोगों ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर दोषी की फांसी की सजा की मांग की है।
कब का है ये मामला?
य़ह मामला अगस्त 2024 का है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार कक्ष में महिला डॉक्टर मृत पाई गई थी। पुलिस द्वारा आगे की तफ्तीश करने पर महिला से रेप बुरी तरह शारीरिक प्रताड़ना देने की बात भी सामने आई थी। जल्द ही यह मामला पूरे देश में फैल गया और पुलिस पर जल्द कार्रवाई करने का दबाव बनने लगा। इस दौरान आरजीकर के डीन ने भी अपना इस्तीफा दिया। पुलिस की कार्रवाई पर भी कई सवाल उठे। बंगाल में जूनियर डॉक्टर लगभग 1 महीने तक हड़ताल पर थे।