देवरिया।तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव किए हैं। एक अगस्त से कमर्शियल यूज एलपीजी सिलेंडर्स के दाम 100 रुपए तक कम किए गए हैं। सिलेंडर के दाम में आई कमी से कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। लगातार बढ़ रहे एलपीजी के दामों से कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ता काफी दिनों से परेशान थे। महीने की शुरुआत में ही सिलेंडर में 100 रुपए की आई यह कमी कमर्शियल उपभोक्ताओं की लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है।


घरेलू गैस की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
तेल कंपनियों ने सिर्फ कमर्शियल गैस की कीमतों में राहत दी है। जिससे घरेलू गैस उपभोक्ताओं में निराशा है। उम्मीद है तेल कंपनियों की तरफ से घरेलू सिलेंडर्स की कीमतों में भी जल्द ही कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 100 रुपए घटाने से दिल्ली में जुलाई में 1780 रुपए में मिल रहे कमर्शियल सिलेंडर अब 1680 रुपए में मिल रहे हैं।

अलग-अलग शहरों में सिलेंडर के दाम
सिलेंडर के दाम अलग-अलग शहरों में अलग अलग हैं। कोलकाता में 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर में 93 रुपए की कमी आई है जिसके बाद दाम 1802.50 रुपए हो गए हैं। मुंबई में जुलाई में 1733 रुपए तक पहुंची कीमत अब 1640.50 रुपए हो गई है। चेन्नई में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी जो 1945 रुपए तक पहुंच गए थे वो अब 1852 रुपए में मिल रहा है।

घरेलू सिंलेडर के दाम कम होने का इंतजार
कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होने के बाद अब आम लोगों को घरेलू सिलेंडर के दाम के कम होने की भी उम्मीद है। मार्च 2023 से घरेलू गैस की कीमतों में की बदलाव नहीं किया गया है। मार्च में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया गया था। फिलहाल दिल्ली में गैस की कीमत 1 हजार 103 रुपए है और मुंबई में घरेलू गैस की कीमत एक हजार 102 रुपए तक पहुंच चुकी है।