देवरिया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सनातन धर्म पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि- ‘सनातन धर्म ही मानव धर्म है।’सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-“धर्म एक ही है। वो है सनातन धर्म, बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं।सनातन धर्म मानवता का धर्म है और अगर किसी ने भी सनातन धर्म पर आघात किया, तो पूरे विश्व की मानवता पर संकट में आ जाएगी। भारत देश में जन्म लेना गर्व की बात है, हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हमने भारत जैसे देश में जन्म लिया है।”
गीता का सार समझना जरूरी
सीएम योगी ने श्रीमद्भागवत गीता पर कहा कि- “श्रीमद्भागवत का सार समझना जरूरी है, इसे समझने के लिए विचारों में संकीर्णता नहीं होनी चाहिए। छोटी और संकुचित सोच वाले कभी भी ‘श्रीमद्भागवत’ की विराटता के दर्शन नहीं कर सकते। सात दिन से चल रहे सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में यहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने पूरी तन्मयता के साथ हिस्सा लिया और कथा का श्रवण किया। इसके सार से यकीनन आपके जीवन में कुछ ना कुछ अच्छे परिवर्तन जरूर होंगे। उन्होंने कहा कि भागवत कथा को दिन या घंटों में नहीं बांधा जा सकता, ये तो अपरिमित है”
“सनातन का विरोध करने वाले मिट गए”
सीएम योगी ने कहा- “सत्य एक है। लेकिन लोग अपनी मूर्खता से सूर्य पर थूकने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता है वह थूक उन्हीं के ऊपर गिरेगा। रावण और हिरण्याकश्यप और कंस ने ईश्वरीय सत्ता को चुनौती दी थी। लेकिन उनका सबकुछ मिट गया, कुछ नहीं बचा। पर ईश्वर बचा और आज भी है। सनातन धर्म सत्य है कभी नहीं मिट सकता है।योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अच्छे प्रदेशों में है। यह ईश्वर की कृपा है। सनातन जब खड़ा हुआ तब अयोध्या में राम मंदिर और काशी में बढ़ा और बढ़ता रहेगा।”
“सनातन पर उंगली पर उठाने का प्रयास किया जा रहा है”
सीएम योगी ने कहा- “जब देश सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है।सरकार की उपलब्धियों को कमजोर करने के लिए सनातन पर उंगली उठाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन विरोध करने वाले भूल गए हैं कि रावण के अहंकार, बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से भी सनातन मिट नहीं नहीं पाया था। ऐसे में ये तुच्छ लोग कहां से सनातन को मिटा पाएंगे।”
उदयनिधि स्टालिन ने दिया था विवादित बयान
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी से कर दी थी।जिसके बाद से ही सनातन पर विरोधी दल बीजेपी के निशाने पर हैं।इससे पहले भी उन्होंने सनातन का विरोध करने वालों को जवाब देते हुए कहा था कि सनातन एक सत्य है, जिसे कोई नहीं मिटा सकता है।