देवरिया। गुरुवार को कानपुर के रोजगार मेले में शामिल होने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2 सालों में 2 लाख सरकारी नौकरी में युवाओं की भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में सीएम ने युवाओं को नियुक्ति पत्र के साथ टेबलेट का भी वितरण किया। साथ ही क्षेत्र में करोडों के विकासकार्यों का भी लोकार्पण किया।
बेटियों के लिए खास ऐलान
पुलिस भर्ती का ऐलान करते हुए सीएम ने प्रदेश की बेटियों के लिए खास ऐलान किया। सीएम ने कहा कि- “2 सालों में होने वाली 1 लाख भर्तियां पुलिस में होंगी जिनमें 60 हजार पदों के लिए परीक्षा अभी चल रही है। इतना ही नहीं 20 प्रतिशत बेटियों की भर्ती की जाएगी। बेटियां जब पुलिस में भर्ती होंगी तो समाजादी से जुड़े उद्दंड प्रवित्ति के शोहदे हैं उनका उपचार करेंगी और सड़कों पर ही उनसे निपटेंगी।”
पुलिस भर्ती परीक्षा पर कहा
प्रदेश में चल रही 5 दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- “प्रदेश में 5 दिनों की पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। आप देख सकते हैं कि परीक्षा में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अगर किसी ने सेंध लगाने का दुस्साहस भी किया तो वो कोई भी हो कहीं का भी हो उसे आजीवन कारावास, संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई, 1 करोड़ रुपए जुर्माना से जोड़ा जा रहा है।”