देवरिया। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि राज्य में बनने वाली हर सड़क की पांच साल की गारंटी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी सड़क 5 साल के अंदर खराब होती है तो निर्माण करने वाली एजेंसी सड़क का फिर से निर्माण करेगी। सड़क निर्माण और मरम्मत का काम बारिश खत्म होने के बाद और दीपावली का त्योहार आने से पहले पूरा करना होगा। सीएम ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र का दौरा कर सो गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
माफिया या उससे जुड़े लोगों को ना दें कॉन्ट्रैक्ट: सीएम योगी
सड़कों को दुरूस्त करने के अलावा उन्होंने यह भी कहा कि- “सड़क निर्माण के काम से किसी भी अपराधी या माफिया को दूर रखा जाए। काम का ठेका माफिया से जुड़े व्यक्ति तक भी नहीं पहुंचना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हर विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए। सड़कों के नव निर्माण की दिशा में हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और बारिश होने से सड़कों में जल भराव की स्थिति है”।