देवरिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने निर्माणाधीन राम मंदिर के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरानश्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी सीएम के साथ मौजूद रहे। आपको बता दें 2024 जनवरी में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के लिए मुहूर्त निकाला गया है। प्राणप्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर का निर्माण कार्य भी दिन-रात चल रहा है। जनवरी तक मंदिर के प्रथम तल तक का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
तेजी से चल रहा है प्रथम तल का काम
श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की और से समय-समय पर राम मंदिर के निर्माण की प्रगति से जुड़ी तस्वीरें ट्विटर पर साझा की जाती हैं। हाल ही में मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी तस्वीर में प्रथम तल पर चल रहे निर्माण कार्य को दिखाया गया था। प्रथल तल पर छत के लिए सभी पिलर को खड़ा किया जा चुका है। साथ-साथ ग्राउंड फ्लोर में फिनीशिंग और सजावट का काम भी चल रहा है।