देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों  के लिए साल 2025 की छुट्टियों (Holidays in School)का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस बार सरकारी छुट्टियों में एक दिन की छुट्टी बढ़ाई गई है। सरकार की ओर से एक और सरकारी अवकाश को शामिल किया गया है। साल  2025 से यूपी के स्कूलों को अब 119 दिन की सरकारी छुट्टी मिलेगी।

अब इस दिन भी मिलेगी छुट्टी

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जोड़ी गई एक(Holidays in School) छुट्टी में बुद्ध पूर्णिमा को शामिल किया गया है। छुट्टियों के लिए जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक अब गर्मियों की छुट्टियां 21 मई से 31 जून तक दी जाएंगी। अभी तक साल भर की छुट्टियों को मिलाकर कुल 118 दिन की छुट्टियां होती थी। अब बुद्ध पूर्णिमा के एड होने से गर्मी की छुट्टियां और रविवार मिलाकर कुल 119 दिन की (Holidays in School) छुट्टी रहेगी और 234 दिनों तक स्कूल लगेंगे।

इस बार भी करवाचौथ  में अवकाश

आपको बता दें पिछली बार की तरह इस बार भी महिला टीचर्स को करवाचौथ के दिन छुट्टी दी जाएगी। वहीं जिन इलाकों में हरितालिका तीज, हरियाली तीज, संकटा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत का चलन है वहां भी महिला शिक्षिका ऐच्छिक अवकाश ले सकती हैं। स्कूल के प्रिंसिपल को किसी खास परिस्थितियों में अवकाश घोषित करने का अधिकार होगा।

ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए लखनऊ समेत कई जिलों में छुट्टी (Holidays in School)घोषित कर दी गई है। जिलों के DM द्वारा अपने-अपने जिलों में आदेश जारी कर आठवीं तक की कक्षाओं को 15 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है। साथ ही 9 से कक्षा 12वीं तक की कक्षाओं को अर्ली मॉर्निंग ना लगाकर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक लगाने का आदेश जारी किया गया है।