देवरिया।बॉलीवुड की एक और फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है। अक्षय कुमार की “ओह माय गॉड-2” जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, खबर है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के कंटेंट और डायलॉग्स को लेकर आपत्ति है।सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिव्यू के लिए भेजा है।


अब आगे क्या होगा
OMG-2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसे सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार शिव जी के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। टीजर देखने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं,वहीं कुछ लोगों ने टीजर पर और अक्षय कुमार के लुक को लेकर आपत्ति जताई है। क्योंकि फिल्म धार्मिक भावनाओं से जुड़ी है इसलिए रिलीज के बाद किसी प्रकार का तनाव और प्रदर्शन ना हो इसलिए ऐहतियातन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा है। इसके बाद ही फैसला होगा कि फिल्म को किस सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जा रहा है। हो सकता है रिव्यू कमेटी के बाद फिल्म के सीन्स पर सेंसर बोर्ड कैंची भी चलाए।

ओएमजी पर भी हुआ था विवाद
फिल्म OMG जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल ने काम किया था, उसपर भी फिल्म के रिलीज के बाद कई मामलों में विवाद हुआ था। फिल्म पीके और हाल ही में आई फिल्म आदिपुरुष का हाल तो किसी से नहीं छिपा है।